कर्ज से परेशान डॉक्टर दंपति ने अपने घर में किया सुसाइड – देखें VIDEO

 

बीना में डॉक्टर दंपती के शव मिले हैं। पति का शरीर पंखे से लटका हुआ था। वहीं, पत्नी का शव पलंग पर था। घर से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्जदारों से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक, डॉ. बलवीर कैथोरिया और उनकी पत्नी डॉ. मंजू कैथोरिया खुरई रोड स्थित नंदन वाटिका कॉलोनी में रहते थे। डॉ. बलवीर विदिशा के कुरवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वहीं, डॉ. मंजू बीना सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। इकलौता बेटा प्रतीक बिहार में पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह शनिवार सुबह करीब 7 बजे बीना लौटा तो घटना का पता चला।

बीना में इसी घर से डॉक्टर दंपती के शव मिले हैं।

थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि सागर से एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

डॉक्टर दंपती के बेटे ने पुलिस और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

तीन साल पहले बेटी ने किया था सुसाइड

डॉक्टर दंपती की 18 वर्षीय बेटी पूर्वा कैथोरिया ने तीन साल पहले अपने कमरे में फंदे पर झूलकर जान दे दी थी। वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जांच के बाद उसके डिप्रेशन में होने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पूर्वा पढ़ाई में अच्छी थी। उसने केंद्रीय स्कूल से कक्षा 12वीं में स्कूल में टॉप किया था।

सागर से पहुंची एफएसएल टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *