सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे की मौत का दावा, जानें कितनी खतरनाक है ये बीमारी

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनके सोशल मीडिया हैंडल पर 2 फरवरी की सुबह एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए। इस पोस्ट में लिखा है कि पूनम की मौत हो गई है। उनका निधन सर्वाइकल कैंसर से हुआ है।

Poonam Pandey की टीम ने  कंफर्म किया है कि बीती रात को एक्ट्रेस का निधन हो गया। वो सिर्फ 32 साल की थीं। ये भी बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने होमटाउन कानपुर में आखिरी सांस ली।”

पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो पोस्ट शेयर किया गया है, उसमें लिखा है, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। जो लोग भी उनके संपर्क में आए, वो उनसे प्यार से मिलीं। दुख की इस घड़ी में हम प्राइवेसी का अनुरोध करेंगे और हमारे साथ शेयर की गई हर बात के लिए उन्हें प्यार से याद करते हैं।’

फैंस को नहीं हो रहा है यकीन!

पहले लग रहा था पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है। उनके एक फैन ने लिखा, ‘उम्मीद करते हैं कि ये फेक या फन पोस्ट नहीं है।’ दूसरे फैन ने कॉमेंट किया, ‘मुझे लगता है कि ये फेक पोस्ट है।’

तीन दिन पहले ही पूनम ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वो गोवा में थीं और एक पार्टी में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। फैंस का कहना है कि उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं।

फिल्मों और टीवी पर किया काम

पूनम पांडेय का जन्म 11 मार्च 1991 को कानपुर में हुआ था। वो मॉडल और एक्ट्रेस थीं। उन्होंने साल 2013 में ‘नशा’ मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो आखिरी बार ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ मूवी में नजर आई थीं। टीवी की बात करें तो उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ और कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ में पार्टिसिपेट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *