
बीती रात इंदौर रोड पर पेट्रोल पंप संचालक पम्प से 45 हजार रुपए लेकर निकला ही था की रामवासा के पास उसकी कार के सामने बदमाशों ने गाडी लगाकर पम्प संचालक से रुपए छीनकर भाग गए लेकिन इसके बाद पम्प संचालक ने पुलिस को फोन करने के साथ खुद भी पीछा किया इस दौरान आरोपी और पम्प संचालक ने इंदौर रोड का टोल बेरियर भी तोड़ दिया और बदमाशों में से एक को पकड़ लिया।
इंदौर रोड के निनौरा में रहने वाले देवेश शर्मा का पंथ पिपलाई में यथार्थ पेट्रोल पंप है। रात करीब तीन बजे देवेश पेट्रोल पंप से भांजे के साथ अपनी थार कार से 45 हजार रुपए लेकर निकला ही था। के पीछा कर रही एक सफ़ेद कलर की स्कार्पियो कार ने रामवासा के करीब उनकी कार रोक ली। बदमाशों ने चाकू दिखाकर 45 हजार रुपए और मोबाइल छीन कर भाग गए। जिसके बाद शर्मा ने तत्काल नानाखेड़ा पुलिस को सूचना दी और बदमाशों का पीछा कर उन्हें रोकने के लिए फिल्म स्टाइल में पीछा करते रहे। इस दौरान नानाखेड़ा पुलिस ने सभी पुलिस मोबाइल को बदमाशो के पीछे लगा दिया। एएसपी गुरू प्रसाद पाराशर ने बताया कि पुलिस और फरियादी बदमाशो का करीब आधा घंटे तक पीछा करते रहे। इस दौरान वे इंदौर रोड से होते हुए मक्सी रोड स्थित पंड्याखेड़ी पहुंच गए, यहां बदमाश चारों तरफ़ से घिर गए। पुलिस ने सिर्फ शाजापुर निवासी महेश बिलाला को स्कार्पियो के साथ पकड़ पाई। बाकी तीन बदमाश भागने में सफल रहे।