इंदौर। जिम ट्रेनर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, पार्षद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना – देखे VIDEO

संयोगिता गंज इलाके के एक जिम ट्रेनर को लव जिहाद के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। पीड़ित छात्रा का आरोप है कि वह उषा गंज के एफिट जिम में एक्सरसाइज के लिए जाती है। यहां जिम ट्रेनर यावर उसे अश्लील इशारे और कमेंट्स करता है। कई बार छेड़छाड़ भी की।

जानकारी लगने पर पार्षद मनीष शर्मा उर्फ मामा और बजरंग दल कार्यकर्ता संयोगिता गंज थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने जिम ट्रेनर यावर पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लगातार विरोध बढ़ते देख एसीपी तुषारसिंह को मौके पर पहुंचना पड़ा।

एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक उषा गंज स्थित एफिट जिम में छात्रा की शिकायत पर ट्रेनर और संचालक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। शिकायत के बाद जिम संचालक अकील और ट्रेनर यावर को हिरासत में ले लिया।

छात्रा ने बताया कि वह जब जिम आती है तो यावर अश्लील कमेंट्स करता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। मामले की जानकारी बजरंग दल और क्षेत्रीय पार्षद को लगी तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक अकील और यावर दोनों सगे भाई हैं।

संयोगिता गंज पुलिस से शिकायत करने पहुंचे पार्षद मनीष शर्मा और बजरंग दल कार्यकर्ता।

एक माह से कर रहे थे हरकत

बजरंग दल से जुड़े लोगों ने बताया कि पीड़िता शहडोल की रहने वाली है। यहां पढ़ाई करती है। करीब एक माह से यावर उसे जिम में अपशब्द कर रहा है। यहां पर पीड़िता का दोस्त भी जब साथ में जिम आने लगा तो यावर उससे भी कमेंट्स कर विवाद करने लगा। पीड़िता ने इस मामले की जानकारी बजरंग दल के लोगों को दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *