इंदौर। इंदौर के देवगुराड़िया मे महाशिवरात्रि मेले में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी – देखें VIDEO

 

इंदौर के देवगुराड़िया में शनिवार दोपहर शिव मंदिर के पास लगे महाशिवरात्रि मेले में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। हालांकि मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लकड़ी का एक झूला चपेट में आने से आग भभक गईगई

जानकारी के अनुसार देवगुराड़िया शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी मेला लगा है। मंदिर के पास जिस मैदान में मेला लगता है, वहां शनिवार दोपहर रखे अवंतिका गैस कंपनी के प्लास्टिक के बड़े-बड़े पाइप ने अचानक आग पकड़ ली। पास में ही लगा एक लकड़ी का झूला इस आग की चपेट में आ गया। इससे काफी ऊंची लपटें उठने लगी।

आग लगने से कई फीट ऊंची लपटे उठने लगी और मेले में काला धुआं फैल गया।

आग लगने से मेले में अफरा-तफरी फैल गई। मेले में पहले ही से फायर ब्रिगेड का टैंकर मौजूद था। इसके चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से झूला और प्लास्टिक के पाइप जलकर खाक हो गए। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

प्लास्टिक के पाइप भभकने से हुई आग की शुरुआत।

पुलिस विभाग के अधिकारी उमाकांत चौधरी ने बताया कि अवंतिका गैस लिमिटेड की लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके ही पाइप मैदान में पड़े थे। अभी कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इन पाइप में आग भभकने के बाद झूला भी इसकी चपेट में आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *