अंतरिम चैंपियन चुंगरेंग कोरेन ने पीएमओ से अनुरोध किया है और उन्हें मणिपुर में चल रही हिंसा के बारे में याद दिलाया:- “यह मेरा विनम्र अनुरोध है। मणिपुर में हिंसा हो रही है, लगभग एक साल हो गया. लोग मर रहे हैं और कई लोग राहत शिविरों में हैं, राहत शिविरों में भोजन और पानी की कमी है. बच्चे ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. भविष्य अस्पष्ट है. कृपया एक बार मणिपुर आएं और मणिपुर में शांति बहाल करें नरेंद्रमोदी जी।”