मैदान में चक्कर लगाने के दौरान बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने कमेंटेटरों से मांगी माफ़ी, जानिए वजह – देखें VIDEO

 

Shahrukh Khan viral moment: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs SRH) ने सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालिफायर एक में हराकर फाइनल में जगह बना ली है. चौथी बार केकेआर की टीम फाइनल में पहंची है. अब फाइनल 26 मई को खेला जाएगा. बता दें कि इस मैच को देखने टीम के मालिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी पहुंचे थे. शाहरुख अपनी बेटी और बेटे के साथ मैच को देखने पहुंचे थे. केकेआर की जीत के बाद शाहरुख ने अहमदाबाद के स्टेडियम में मैदान का चक्कर लगाकर फैन्स को शुक्रिया अदा किया. वहीं, मैदान का चक्कर लगाने के क्रम में शाहरुख से एक गलती हो गई. दरअसल, मैदान का चक्कर लगाने के क्रम में शाहरुख (ShahRukh Khan) कमेंटेटरों के शो के बीच में पहुंच गए. जैसे ही शाहरुख को लग कि उनसे गलती हो गई, तो उन्होंने तुरंत ही कमेंटेटर आकाश चोपड़ा, सुरेश रैना और पार्थिव पटेल से माफी मांगी, और फिर किंग खान से भी को गले से लगाकर अपना आभार प्रकट किया.

शाहरुख ने कहा कि, मेरी गलती है कि मैं शो के बीच में आ गया. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. शाहरुख खान के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया है. बता दें कि केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था. जब केकेआर ने खिताब जीता था तो गौतम गंभीर टीम के मालिक थे.

इस बार गंभीर (Gautam Gambhir) टीम में मेंटर के तौर पर मौजूद हैं. गंभीर फैक्टर के कारण केकेआर की टीम ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है. अब देखना है कि क्या तीसरी बार केकेआर खिताब को जीतने में सफल हो पाएगी. क्वालिफायर एक में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 159 रन ही बना सके थे. केकेआर के दिग्गज गेंदबाज स्टार्क ने शानदरा गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, केकेआर ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद पर 51 रन तो वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद पर 58 रन की पारी खेलकर केकेआर को फाइनल में पहुंचा दिया.

वहीं, अब केकेआर की टीम फाइनल में किस टीम के साथ खेलेगी. इसके फैसला दो मैच के बाद होगा. दरअसल, एलिमिनेटर मैच आरसीबी और राजस्थान के बीच खेला जाएगा. इसके बाद इस मैच को जीतने वाली टीम हैदराबाद के बाद क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी. इस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को फाइनल में केकेआर के साथ मुकाबला क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *