ये बेहद डरावना था! केदारनाथ में गिरने वाला था हेलीकॉप्टर…बाबा ने सबको बचा लिया – देखें VIDEO

Kedarnath Helicopter Emergency Landing: उत्तर प्रदेश के केदारनाथ धाम में शुक्रवार (24 मई) को बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के चलते हेलिकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उसमें 6 यात्री सवार थे। हालांकि पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित हेलिकॉप्टर को लैंड कराया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि बाबा केदार ने ही उन्हें बचाया है, वरना एक समय सबकी सांस अटक गई थी। घटना का वीडियो सामने आया है।

सुबह 7 बजे की घटना

रुद्र प्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सिरसी हेलीपैड से एक हेलिकॉप्टर 6 यात्रियों को लेकर श्री केदारनाथ धाम जा रहा था। यह हेलिकॉप्टर केस्ट्रेल एविएशन कंपनी का था। लेकिन अचानक कुछ तकनीकी समस्या आ गई। इस कारण सुबह लगभग 7.05 बजे श्री केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *