फाइनेंसरों से तंग आ कर बुटीक मालिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

⚫👤➰ लुधियाना में बुटीक मालिक ने फाइनेंसरों से तंग आ कर की आत्महत्या 🔘लुधियाना के जनकपुरी इलाके में बुटीक चलाने वाले गगनदीप लवली ने अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। फाइनेंसरों से तंग लवली ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया। जब उसके पारिवारिक सदस्य उसे बुलाने गए तो अंदर उसे लटकता देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और लवली को नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लवली ने कुछ फाइनेंसरों पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं और साथ ही कहा है कि उक्त लोगों पर कार्रवाई की जाए। थाना डिवीजन तीन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इलाके में ही लवली का बुटीक था और वह वहीं से परिवार का पालन पोषण करता था। उसने कुछ फाइनेंसरों से ब्याज पर पैसे ले रखे थे। लवली का आरोप था कि उसने पैसे वापिस दे दिए, लेकिन उसके बाद भी फाइनेंसर उससे पैसे ज्यादा मांगकर परेशान कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे कि उसे झूठे केसों में फंसाया जाएगा। इस कारण लवली काफी दिनों से परेशान चल रहा था । बीते दिन उसने घर में फंदा लगा लिया। जब उसके परिवार वाले उसे बुलाने के लिए गए तो अंदर लवली रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसे किसी तरह से नीचे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। मगर उसकी मौत हो चुकी थी।

जांच अधिकारी ASI गमदूद सिंह ने बताया कि मृतक लवली ने फाइनेंसर पिता-पुत्र के साथ-साथ शू मार्केट के एक फाइनेंसर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आगे की जांच भी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा ▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *