इंदौर। जिला कोर्ट में माननीय जज पर जूते की माला फेंकी… देखें VIDEO

 

इंदौर – अभी अभी जिला कोर्ट 40 नंबर कोर्ट में माननीय जज पर जूते की माला फेकने का मामला सामने आया है । मौके पर मौजूद वकील और अन्य लोगो ने जूता फेंकने वाले आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । एमजी रोड पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची है । पिछले दिनों ऐसा ही मामला आगर-मालवा कोर्ट में भी सामने आया था जहा एक वकील ने ही जज पर जूता फेंक दिया था । लगातार सामने आ रही घटनाओं से जज की सुरक्षा पर सवाल खड़े होने लगे है ।

जज पर जूतों की माला फेंकी आरोपी ने पुलिस आरोपी को कोर्ट पेशी पर लेकर आई थी, जज के फैसले का विरोध करते हुए आरोपी ने फेंकी जूतों की माला। कोर्ट में मौजूद वकीलों ने घटना होते देख आरोपी ओर उसके बेटे की जमकर की पिटाई। पुलिस जैसे तैसे आरोपी को अपने साथ लेकर गई तीन थानों का पुलिस बल लगाया गया कोर्ट परिसर में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *