इंदौर। एसआई ने डरा-धमकाकर किराएदार महिला के साथ किया दुष्कर्म, बीमार पति के इलाज के लिए लिए उधार पैसे लौटाने में देरी होने पर एसआई ने कई बार बनाए संबंध; केस दर्ज

आरोपी एसआई गोविंद शर्मा।

इंदौर में पुलिस के रेडियो विभाग में पदस्थ एक एसआई के खिलाफ एरोड्रम पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। महिला पूर्व में एसआई के यहां किराए से रहती थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति बीमार था तो इलाज के लिए पैसे उधार लिए थे। जब उन्हें लौटाने में देरी हुई तो इसी का फायदा उठाते हुए एसआई ने कई बार संबंध बनाए।

महिला ने इसकी शिकायत पिछले दिनों पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से की थी। एरोड्रम पुलिस ने मंगलवार रात को एसआई पर रेप का केस दर्ज कर लिया।

एरोड्रम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 30 साल की महिला ने गोविंद पुत्र लक्ष्मी नारायण शर्मा पर रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में वह गोविंद के मकान में किराए से रहने गई थी। फरवरी माह में उसके पति की तबीयत खराब हुई और उनकी सर्जरी कराना पड़ी। सर्जरी के लिए मुझे पैसों की जरुरत थी। इसलिए मैंने एसआई गोविंद से रुपए उधार लिए।

पति जब अस्पताल में भर्ती थे उसी दौरान गोविंद ने रात में आकर महिला से जबरदस्ती की। इसके बाद उसे धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो ठीक नहीं होगा। वह बच्चों को ठिकाने लगा देगा। बाद में वह लगातार संबंध बनाने का दबाव बनाता और रेप करता रहा।

महिला ने परेशान होकर नवंबर 2023 में मकान खाली कर दिया। इसके बाद भी मोबाइल पर गोविंद शर्मा ने महिला को नग्न होकर फोटो भेजे और उसे ब्लैकमेल करता रहा। इससे परेशान होकर महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। इसके बाद गोविंद के खिलाफ मंगलवार रात एरोड्रम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रेप के बाद की शादी, फिर छोड़ा, अब कराया अननैचुरल सेक्स का केस

एरोड्रम में एक अन्य बीए की स्टूडेंट ने भंवर नायक पर अन नेचुरल सेक्स का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि उसने भंवर के खिलाफ 2020 में रेप का केस दर्ज कराया। इसके बाद कोर्ट भंवर ने रेप केस में समझौता करते हुए इंदौर में उससे शादी रचा ली।

इसके बाद पता चला कि भंवर पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इस कारण से उसे छोड़कर अलग रहने लगी। यहां भी भंवर ने आना-जाना शुरू कर दिया। उसने मां और मुझे धमकाया। 23 मई की रात को घर पर अकेली थी तब भंवर आया और अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। फिर मां को पूरी बात बताई। इसके बाद थाने आकर केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *