
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। इम्यून सिस्टम के मजबूत होने पर कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा काफी कम हो जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए आपको किन चीजों से परहेज करने की आवश्यकता है। इन चीजों का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है।
नमक का अधिक सेवन करने से परहेज करें
नमक का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से परहेज करें। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
चाय और कॅाफी के अधिक सेवन से परहेज करें
चाय और कॅाफी का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। चाय और कॅाफी में कैफीन काफी मात्रा में पाया जाता है और अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।
एनर्जी ड्रिंक्स
एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कोरोना काल में एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करें। एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।
अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से परहेज करें
अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अधिक मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है।
शराब के सेवन से परहेज करें
शराब का सेवन करने से स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। शराब का सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए शराब के सेवन से परहेज करें।