इंदौर के जूनी इंदौर में छात्रों के गुट में दाे दिन पहले हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यहां छात्रों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई है। एक जूनी इंदौर और दूसरी अन्नपूर्णा थाने में।
एडिशनल डीसीपी आनंद यादव ने बताया कि यह वीडियो जूनी इंदौर और अन्नपूर्णा इलाकों में हुए छात्रों के विवाद का है। पहले उनके बीच जूनी इंदौर में कहासुनी हुई। बाद में केसरबाग रोड पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट की। यहां लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाए थे। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के खिलाफ जूनी इंदौर तो दूसरे के खिलाफ अन्नपूर्णा में केस दर्ज हुआ है। आपस में मारपीट करने वाले सभी लड़के स्टूडेंट हैं