नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़ – देखे VIDEO

 

नई दिल्ली:फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है.  जानकारी के अनुसार कंगना रनौत को सीआईएएसफ की एक कर्मी ने थप्पड़ मार दी है. जानकारी के अनुसार कंगना रनौत सिक्योरिटी के बाद बोर्डिंग के लिए जा रही थी उसी समय यह घटना हुई. आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है. सीआईएसएफ की जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे हुई. कंगना रनौत की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवायी गयी है. खबरों के अनुसार कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा दिए गए बयानों से नाराज थीं.

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने के बाद ली गई CISF जवान कुलविंदर कौर की तस्वीर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *