इंदौर। बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, कहासुनी के बाद दोस्तों ने किया हमला

इंदौर में बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर रात छत्रीपुरा इलाके में कहासुनी के बाद पांच दोस्तों ने हमला कर दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लिया है। इनमें से कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं।

छत्रीपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनपुरा मल्टी में रहने वाला 19 साल का शिवा जरेले दोस्त रोहित की बर्थडे पार्टी में गया था। मल्टी की छत पर ही 6 दोस्त पार्टी कर रहे थे। किसी बात को लेकर शिवा की दोस्तों से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने शिवा पर हमला कर दिया। शिवा घायल हालत में नीचे उतरा और घर पहुंचा।

परिवार के मुताबिक सभी दोस्त ढोलक बजाने का काम करते हैं। शिवा का परिवार भी मल्टी के पास ही एक शादी प्रोग्राम में व्यस्त था। चाकूबाजी की घटना के बाद हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक शिवा को अस्पताल ले जा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *