इंदौर में नीट की स्टूडेंट से रेप, कोचिंग में दोस्ती कर बनाए संबंध; फिर शादी से किया इंकार

इंदौर में नीट की स्टूडेंट से रेप:कोचिंग में दोस्ती कर बनाए संबंध; फिर शादी से किया इंकार

इंदौर की विजय नगर पुलिस ने नीट स्टूडेंट के साथ रेप के मामले में उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने कोचिंग में पहचान होने के बाद छात्रा से रेप कियाा। पीड़िता से रिलेशन में रहने के बाद अन्य लड़की से बातचीत करने लगा। पीड़िता ने शादी की बात की तो उसे धमकाया। बाद में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत कर दी विजय नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 साल की छात्रा ने ओम यादव निवासी मिश्र नगर राजरानी अपार्टमेंट के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 2017 में नीट की तैयारी करने इंदौर की कोचिंग में आई थी।

यहां उसकी पहचान ओम से हुई। ओम ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके बाद उसने बातचीत बढ़ाकर भरोसे में लिया। कुछ समय बाद वह विजय नगर की पृथ्वीराज होटल में लेकर गया। यहां उसने सबंध बनाए और शादी की बात की। इसके बाद ओम यादव का व्यवहार बदला सा रहने लगा। कुछ दिन पहले उससे शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया। ओम ने कहा कि वह किसी और लड़की को पंसद करता है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *