इंदौर। इंस्टा पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर NGO टीचर से मंगेतर ने बनाए संबंध… फिर किया शादी से इनकार

इंदौर के विजय नगर में रहने वाली एक टीचर ने अपने मंगेतर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। शादी की तारीख तय होने के बाद युवती के परिजन ने गार्डन, बैंड सब बुक कर लिया था। लेकिन इस बीच लड़के ने दूल्हा बनने से इनकार कर दिया। पीड़िता शादी की तारीख के पहले थाने पहुंच गई। यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया और शादी की तारीख आगे बढ़ाने पर सहमति भी बन गई। लेकिन इस बीच आरोपी ने पीड़िता से मारपीट कर दी, जिसके बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ मारपीट और रेप का केस दर्ज कराया गया।

पढ़िए पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्योरा…

इस मामले में 10 मार्च 2024 को युवती ने थाने में लिखित शिकायत कर दी। जब पुलिस ने बुलाया तो यजुवेन्द्र ने माता-पिता और युवती से माफी मांगी और कहा कि निर्धारित तारीख पर ही शादी करेगा। उसका परिवार आवेदन वापस लेने का दबाव बनाने लगा। लेकिन पीड़िता ने आवेदन वापस लेने से इनकार कर दिया। इस बीच शादी की डेट निकल गई। 22 अप्रैल को यजुवेन्द्र वापस पीड़िता के घर पहुंचा और जबरदस्ती संबंध बनाए।

22 मई को यजुवेन्द्र ने पीड़िता को सी-21 माल के पास मिलने बुलाया। यहां दोनों की शादी को लेकर बात हुई। तब आरोपी ने कहा क्यों शादी की बात काे लेकर बार-बार दबाव बनाती हो। इसके बाद उसने मारपीट की। पीड़िता ने माता पिता को पूरी बात बताई। उन्होंने परिवार से बात की। इसके बाद थाने में आकर केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *