
घर से 3.50 लाख की चोरी:निजी कंपनी कर्मचारी ने दोस्त पर दर्ज कराई एफआईआर
अन्नपूर्णा इलाके से एक निजी कंपनी के कर्मचारी के यहां से 3.5 लाख की चोरी हो गई। इस मामले में उसने अपने ही दोस्त पर शंका जताई है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसे दोस्त पर शंका है। अन्नपूर्णा पुलिस के मुताबिक कुलदीप की शिकायत उसके दोस्त कृतज्ञ शर्मा पर केस दर्ज किया गया है। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि घटना 14 मई 2024 दोपहर 12 बजे की है। दोस्त कृतज्ञ शर्मा मिलने घर आया था। उस समय घर पर दादा-दादी थी। घर की अलमारी में 3.50 लाख रुपए रखे थे। अलमारी का ताला लगा हुआ था। अलमारी की चाबी तकिये के नीचे रखी हुई थी।
जब मैं करीब 1 बजे अलमारी से रुपए निकालने पहुंचा तो वह खुली थी। कागज और सामान बिखरा पड़ा था। दादा-दादी ने बताया कि कृतज्ञ कुछ देर पहले आया था। इसके चलते कुलदीप को उस पर शक है। कुलदीप ने कहा कि मैंने उससे कई बार पूछताछ की लेकिन वह मुझे अपशब्द कहता है। उसे घर पर फर्नीचर का काम करने वाले राहुल ने भी आते-जाते देखा था।