इंदौर। खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1,000 किलोग्राम से ज्यादा सांची का नकली घी जब्त

इंदौर में बुधवार को खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मल्हारगंज क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सांची का नकली घी जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने मल्हारगंज के छोगालाल श्याम ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया। सूचना मिली थी कि यहां पर नकली घी का व्यापार किया जा रहा है। मौके पर खाद्य विभाग की टीम के साथ सांची दुग्ध संघ के अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने सांची घी के 1 किलोग्राम एवं 15 किलोग्राम पैक के नकली होने की पुष्टि की।

विभाग ने छोगालाल श्याम ट्रेडर्स से सांची घी और मेवाड़ घी के कुल पांच नमूने लिए गए और 1015 किलोग्राम घी जब्त किया। सांची दुग्ध संघ द्वारा संबंधित विक्रेता के विरुद्ध FIR भी कराई जा रही है। वहीं मल्हारगंज क्षेत्र से ही खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा दो अन्य प्रतिष्ठानों से घी के कुल 06 नमूने लिए गए हैं। जांच हेतु लिए गए कुल 11 नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है, जिनकी जांच रिपोर्ट उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि यह कार्यवाही आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *