इंदौर। धोखाधड़ी का शिकार हुआ होटल कारोबारी, शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी

इंदौर के एक बड़े होटल कारोबारी के साथ शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक गैंग ने 4.85 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। क्राइम ब्रांच ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों ने एप के माध्यम से शेयर में मार्केट में रुपए लगवाए। जब एप से रुपए निकालने की बारी आई तो फोन बंद कर भाग गए।

एडि.डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार होटल कारोबारी की शिकायत पर दो मोबाइल नंबर धारकों और एक अकाउंटेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। व्यापारी ने बताया कि ऑनलाइन एप के माध्यम से शेयर बाजार में चार गुना लाभ देने का दावा कर आरोपियों ने मेरे साथ 4.85 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी की है।

एक लिंक से जुड़े और उलझते चले गए

कारोबारी ने बताया कि उन्हें m.stock586 value invesment portfolio में एड होने की लिंक भेजी थी। इस पर क्लिक करते ही वह ग्रुप से जुड़ गए, ग्रुप पर दो एडमिन थे। इसमें शेयर ट्रेडिंग संबंधी मैसेज आते थे। कई मेंबर इन मैसेज को लेकर रिप्लाय करते थे। वे रोजाना बताते थे कि उन्हें प्रॉफिट हुआ है। इसके चलते कारोबारी की रुचि बढ़ी।

ग्रुप मेंबर्स से चैटिंग शुरू की। मोबाइल नंबर पर कॉल कर बात भी की तो उन्हें ट्रेडिंग के बारे में बताया। इसी एप के माध्यम से एक बैंक खाते में 3.60 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। फिर दूसरे बैंक की शाखा से 1.05 करोड़ के दो ट्रांजेक्शन किए। प्रॉफिट होने के बाद रुपए निकालना चाहे तो मेरे अकाउंट में आए ही नहीं। तब कारोबारी ने एनसीआरपी पोर्टल फिर क्राइम ब्रांच से शिकायत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *