
एक्स अकाउंट हैक कर क्रिप्टोकरेंसी के बारे में पोस्ट दिया गया।
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का X (ट्वीटर) अकाउंट बुधवार रात हैक कर लिया गया। शिकायत के बाद इसे रिस्टोर किया गया है। इस दौरान हॉकी इंडिया समेत कई अकाउंट और भी हैक हुए थे। कुछ देर बाद ही सभी अकाउंट रिस्टोर हो गए।
विजयवर्गीय का अकाउंट हैक करके जो जानकारी दी गई, उसमें क्रिप्टोकरेंसी का प्रमोशन किया जा रहा था। 18 सितंबर की रात 11.30 बजे के आसपास जो अकाउंट हैक हुए, उनमें दुनिया के गोल ब्राजील, हैदराबाद मेट्रो, सैंटा क्रूज काउंटी आदि प्रमुख अकाउंट्स शामिल हैं। इसी तरह का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अकाउंट के साथ भी हो चुका है।
अकाउंट हैक करने के बाद मैसेज भी लिखा
हैक एक्स अकाउंट के जरिए हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी की एक लिंक दी। प्रॉफिट कमाने की कोशिश की। पोस्ट में हैकर्स ने लिखा कि ‘यह अकाउंट हैक हो चुका है। हम जिस भी अकाउंट को हैक करते हैं, उस पर एक टोकन एड्रेस पब्लिश करते हैं और साथ में प्रॉफिट कमाते हैं।
अंग्रेजी में यह लिखा गया
THIS IS HACKED ACCOUNT!! INTRODUCING SHACKED ON SOLANA. on each account we hack we publish the token address so we pump it and make profits together
CA: 9ydCjcbvD4ugNjBufjn1jeU9U1pPNiUMRbwFTj7UzgTi. BUY NOW!
हॉकी इंडिया के अकाउंट से भी इसी तरह का पोस्ट किया-

पीएम का अकाउंट भी हुआ था हैक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट दिसंबर 2021 में हैक हो गया था। पीएमओ ने ये जानकारी दी थी। हिदायत दी थी कि इस दौरान किए गए सभी ट्वीट को इग्नोर किया जाए। अकाउंट हैक करने के बाद उससे क्रिप्टोकरेंसी को लेकर ट्वीट किया गया था। ट्वीट किया था – भारत ने आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।
डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठे
इन ऑफिशियल एक्स अकाउंट्स पर क्रिप्टोकरेंसी की संदिग्ध पोस्ट देखकर यूजर्स ने तुरंत उस पर कमेंट करना शुरू कर दिया और अकाउंट के हैक होने की बात भी शेयर कर की। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस अकाउंट्स पर लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हैं। इस तरह के साइबर अटैक से लाखों लोगों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।