
दिल्ली के जैतपुर इलाके में दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर की हत्या कर (Delhi Doctor Murder) दी गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. दबंगों की हिम्मत तो देखिए कि अस्पताल के भीतर घुसकर डॉक्टर को गोली मार दी. ये घटना जैतपुर के नीमा अस्पताल की है. जावेद नाम के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
अस्पताल स्टाफ का कहना है कि 2 लड़कों ने अस्पताल में आकर कहा कि उनको चोट लगी है. पहले उनकी.ड्रेसिंग की गई. इसके बाद उन्होंने कहा कि उनको डॉक्टर को दिखाना है. जैसे ही दोनों डॉक्टर के केबिन में पहुंचे उन्होंने गोली चला दी. दिल्ली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
Delhi | A doctor shot dead inside Nima Hospital, Jaitpur under Kalindi Kunj PS area. CCTV footage visuals being examined to identify the accused. As per hospital staff, two men had come to the hospital with an injury, after dressing they had demanded to meet the doctor and shot…
— ANI (@ANI) October 3, 2024
चोट का बहाना बनाकर अस्पताल में घुसे दो लड़कों ने डॉक्टर को उसके ही केबिन में घुसकर मौत के घाट उतार दिया. दोनों आरोपियों ने डॉक्टर को गोली क्यों मारी, उनकी क्या दुश्मनी थी, ये अब तक सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है.
#WATCH | Delhi: A Unani practitioner, Javed Akhtar was shot dead by two boys, reported to be minors, in his cabin at Nima Hospital, Jaitpur under the Kalindi Kunj PS area last night. Police say that prima facie it is a case of targeted killing as it is unprovoked and the… pic.twitter.com/MIxg1EGHbI
— ANI (@ANI) October 3, 2024