इंदौर। 32 लाख के स्पेशल पेंट के साथ इंदौर की सड़कों पर दौड़ेगी 4 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी हुराकान, महंगी कारों के शौकीन विनोद अग्रवाल के बेटे ने खरीदी ये कार – देखें VIDEO

लैम्बॉर्गिनी हुराकान ईवो स्पाइडर एवीडी कार को स्पेशल कलर से पेंट करवाया है।

महंगी कारों के शौकीन और मध्यप्रदेश के सबसे रईस कारोबारी विनोद अग्रवाल के बेटे तपन अग्रवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तपन ने हाल ही में एक और महंगी विदेशी कार खरीदी है। इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए है। ये है लैम्बॉर्गिनी हुराकान ईवो स्पाइडर एवीडी कार।

इसके अलावा उनके कलेक्शन में पहले से ही कई महंगी-महंगी कार मौजूद हैं। करीब 6 महीने पहले ही उन्होंने 7 करोड़ की बेंटले की सुपर-SUV कार खरीदी थी। कार इंग्लैंड से आई थी। कार के RTO रजिस्ट्रेशन में ही 90 लाख रुपए लगे थे।

लैम्बॉर्गिनी हुराकान कार की 3 तस्वीरें…

कार पर करवाया स्पेशल कलर का पेंट तपन ने अपनी नई लैम्बॉर्गिनी हुराकान ईवो स्पाइडर एवीडी कार को स्पेशल कलर से पेंट करवाया है। जिसकी कीमत ही 32 लाख रुपए से ज्यादा है। इस कलर की देश में यह एकमात्र कार है। मुंबई के डीलर ने इंदौर में कार की डिलीवरी की है। अब इसे इंदौर आरटीओ में रजिस्टर्ड करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। शनिवार को कार शहर की सड़कों पर दौड़ती नजर आई। खजराना मंदिर पहुंची तो लोग वीडियो बनाने लगे।

तपन के पास लग्जरी कारों का नायाब कलेक्शन तपन के पास गाड़ियों का नायाब कलेक्शन है। उनके पास मप्र की सबसे महंगी 11 करोड़ 50 लाख रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट एक्सटेंडेड से लेकर 11 लाख रुपए की फोर्ड फिएस्टा तक शामिल है। इनमें एक कार ब्रांड तो ऐसा है, जिसकी कार प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में भी शामिल है।

सभी कारों के लिए स्पेशल 8000 नंबर तपन के कलेक्शन में मौजूद सभी सुपर प्रीमियम लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों के लिए इंदौर आरटीओ से स्पेशल नंबर लिया गया है। इन सभी कारों के लिए स्पेशल 8000 नंबर आरटीओ से लिया गया है।

400 मिनिएचर कारों का बेड़ा भी है तपन अग्रवाल मिनिएचर कार कलेक्टर भी हैं। इस जुनून की शुरुआत 4 साल की उम्र में ही हो गई थी। तपन ने बताया कि कारों की दीवानगी बचपन से शुरू हुई और यह जुनून लगातार बढ़ता गया। मेरे इस कलेक्शन में पहली मर्सिडीज कार का मिनिएचर भी है, जो 1885 में लॉन्च की गई थी।

इस मिनिएचर कि खास बात यह है कि इसे चलाने वाली पहली महिला बार्थ बेंज भी मॉडल के साथ मौजूद हैं। तपन ने बताया कि मेरे कलेक्शन में मौजूद सबसे सस्ती 15 सौ रुपए की फोर्ड मस्टैंग और सबसे महंगी 3.5 लाख रुपए की हॉर्च 853 कार मौजूद है। उनके कलेक्शन में 400 से अधिक मिनिएचर कारें हैं।

इंदौर के कारोबारी की सुपर कार कलेक्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

इंदौरी बिजनेसमैन के पास 400 मिनिएचर कारों का बेड़ा:1885 की पहली मर्सिडीज भी कलेक्शन में

इंदौर के इस युवा उद्योगपति के पास विंटेज कारों के मिनिएचर मॉडल्स का नायाब कलेक्शन है। हम बात कर रहे हैं प्रदेश के सबसे बड़े दानवीर और कोयला कारोबारी विनोद अग्रवाल के बेटे तपन अग्रवाल की। तपन के कलेक्शन में कुल 400 मिनिएचर कारें हैं।

इंदौरी बिजनेसमैन के पास 11 लग्जरी-स्पोर्ट्स कारों का कलेक्शन

 

इंदौर में सुपर स्पोर्ट्स और लग्जरी कारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शहर में एक गैरेज ऐसा भी है, जिसमें गाड़ियों का नायाब कलेक्शन है। इस गैरेज में मप्र की सबसे महंगी 11 करोड़ 50 लाख रुपए की रॉल्स रॉयस घोस्ट एक्सटेंडेड से लेकर 11 लाख रुपए की फोर्ड फिएस्टा तक शामिल है।

इंदौर में दौड़ेगी 7 करोड़ की बेंटले की सुपर-SUV कार

इंदौर की सड़कों पर अब इंग्लैड से लाई गई बेंटले बेंटायगा कार दौड़ती दिखाई देगी। परिवहन विभाग ने इसे रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया है। कार की कीमत करीब सात करोड़ रुपए बताई गई है। यह सुपर लग्जरी कार 4.6 सेकंड में ही 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है, यह SUV है। इस कार के लिए इंदौर आरटीओ में रजिस्टर्ड कराने के लिए 90 लाख रुपए टैक्स जमा किया है। कार का नंबर 8000 है।

विनोद अग्रवाल एमपी के सबसे अमीर कारोबार

इंदौर के कोल कारोबारी विनोद अग्रवाल प्रदेश के सबसे अमीर शख्स हैं। हुरुन रिच लिस्ट में उन्हें 394वीं रैंक मिली है। मध्यप्रदेश कैटेगरी में वे नंबर एक पर बरकरार हैं। 2023 में उनकी संपत्ति 6700 करोड़ थी। एक साल में 400 करोड़ का इजाफा हुआ। अब ये बढ़कर 7100 करोड़ हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *