एमपी। शार्ट-सर्किट के चलते तेज रफ्तार एक्सयूवी में लगी भीषण आग – देखें VIDEO

जबलपुर में एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार में सोमवार रात करीब 10 बजे आग लग गई। गढ़ा की तरफ जा रही कार जैसे ही शास्त्री ब्रिज के पास पहुंची, आग की लपटें उठने लगी। तुरंत उसमें बैठे लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही दमकल वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना के बाद ओमती थाना पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, कार मालिक ने पुलिस में किसी भी तरह की शिकायत करने से मना कर दिया।

दो दमकलों ने आग पर पाया काबू

एक्सयूवी गाड़ी (MP20-CE3177) में लगी आग ने कुछ ही देर ने विकराल रूप धारण कर लिया, और धू-धू कर जलने लगी। कार में आग लगते देख गोरखपुर निवासी कार मालिक अशोक सोनी बाहर निकलकर दूर हो गए।

बताया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के चलते आग लगी थी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। दमकल कर्मी गणेश सोनी ने बताया कि एक्सयूवी में आग लगी थी, सूचना पर दो दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *