आज का पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻रविवार, १३ अक्टूबर २०२४🌻

 

सूर्योदय: 🌄 ०६:२५

सूर्यास्त: 🌅 ०५:५०

चन्द्रोदय: 🌝 १५:१८

चन्द्रास्त: 🌜२६:२७

अयन 🌖 दक्षिणायणे (दक्षिणगोलीय)

ऋतु: 🎄 शरद

शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (पिंगल)

मास 👉 आश्विन

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 दशमी (०९:०८ से एकादशी)

नक्षत्र 👉 धनिष्ठा (२६:५१ से शतभिषा)

योग 👉 शूल (२१:२६ से गण्ड)

प्रथम करण 👉 गर (०९:०८ तक)

द्वितीय करण👉 वणिज (१९:५९ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कन्या

चंद्र 🌟 कुम्भ (०५:३९ से)

मंगल 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 वृष (उदय, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृश्चिक (उदय, पूर्व, मार्गी)

शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 मीन

केतु 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४० से १२:२६

अमृत काल 👉 १७:०९ से १८:३९

रवि योग 👉 ०६:१८ से २६:५१

विजय मुहूर्त 👉 १३:५८ से १४:४४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४८ से १८:१३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४८ से १९:०३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:३८ से २४:२८

राहुकाल 👉 १६:२२ से १७:४८

राहुवास 👉 उत्तर

यमगण्ड 👉 १२:०३ से १३:२९

दुर्मुहूर्त 👉 १६:१६ से १७:०२

होमाहुति 👉 शनि

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी (०९:०८ तक)

भद्रावास 👉 मृत्यु (१९:५९ से)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण (पश्चिम १५:४४ से)

शिववास 👉 सभा में (०९:०८ से क्रीड़ा में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – उद्वेग २ – चर

३ – लाभ ४ – अमृत

५ – काल ६ – शुभ

७ – रोग ८ – उद्वेग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – शुभ २ – अमृत

३ – चर ४ – रोग

५ – काल ६ – लाभ

७ – उद्वेग ८ – शुभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

पश्चिम-दक्षिण (पान का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

पापांकुशा एकादशी व्रत (स्मार्त), पंचक आरम्भ १५:४४ से, भरत मिलाप आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २६:५१ तक जन्मे शिशुओ का नाम

धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (गो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

कन्या – २८:२१ से ०६:३९

तुला – ०६:३९ से ०९:००

वृश्चिक – ०९:०० से ११:१९

धनु – ११:१९ से १३:२३

मकर – १३:२३ से १५:०४

कुम्भ – १५:०४ से १६:३०

मीन – १६:३० से १७:५३

मेष – १७:५३ से १९:२७

वृषभ – १९:२७ से २१:२२

मिथुन – २१:२२ से २३:३७

कर्क – २३:३७ से २५:५९+

सिंह – २५:५९+ से २८:१७+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०६:१८ से ०६:३९

शुभ मुहूर्त – ०६:३९ से ०९:००

चोर पञ्चक – ०९:०० से ०९:०८

शुभ मुहूर्त – ०९:०८ से ११:१९

रोग पञ्चक – ११:१९ से १३:२३

शुभ मुहूर्त – १३:२३ से १५:०४

मृत्यु पञ्चक – १५:०४ से १६:३०

अग्नि पञ्चक – १६:३० से १७:५३

शुभ मुहूर्त – १७:५३ से १९:२७

मृत्यु पञ्चक – १९:२७ से २१:२२

अग्नि पञ्चक – २१:२२ से २३:३७

शुभ मुहूर्त – २३:३७ से २५:५९+

रज पञ्चक – २५:५९+ से २६:५१+

शुभ मुहूर्त – २६:५१+ से २८:१७+

चोर पञ्चक – २८:१७+ से ३०:१८+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल मे जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नही रहेंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके लिए आज का दिन धन धान्य में वृद्धिकारक रहेगा। खर्च भी आज अधिक रहेंगे लेकिन आवश्यक ही होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप नए प्रयोग आजमाएंगे इनमे आरम्भ में सफलता मिलेगी लेकिन बाद में कुछ रुकावट आने की संभावना है फिर भी प्रयास करते रहे आगे भी लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्यो में रुचि कम रहेगी फिर भी बेमन से किसी आयोजन में उपस्थिति देनी पड़ेगी। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे जिनमे से अधिकांश में सफलता मिल जाएगी। धार्मिक पूजा पाठ अथवा तीर्थ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार दोनो उत्तम रहेंगे।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपकी बौद्विक क्षमता निरन्तर विकसित होगी जिससे परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपको अनुभव के आधार पर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएंगे लेकिन ध्यान रहें इससे अन्य लोगो के कार्य मे उलझ कर आपके स्वयं के कार्य अधूरे रह जाएंगे। धार्मिक कार्य एवं आध्यात्म के लिए भी आज समय निकालना पड़ेगा मध्यान बाद पूजा पाठ अथवा देवदर्शन के योग है।आर्थिक रूप से आज आप निश्चिन्त रहंगे धन लाभ आज निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा। पारिवारिक माहौल पहले से ज्यादा शांत रहेगा। फिर भी घर मे अधिक मौन रहने का प्रयास करें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता

के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यो को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *