NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड! एक महीने से निशाने पर थे, आरोपियों ने 10 बार की हत्या की कोशिश; पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली:NCP के अजित पवार गुट के नेता रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस की विशेष टीम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बाबा सिद्दीकी इन शूटर्स के निशाने पर बीते एक महीने से थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी 10 बार पहले भी उनकी हत्या करने के फिराक में थे. ये शूटर्स बीते एक महीने से बांद्रा के अलग-अलग लोकशन पर बाबा सिद्दीकी का पीछा कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि वह बाबा सिद्दीकी पर उस समय हमला करें जब किसी खुली जगह पर हों

समर्थकों के बीच होने की वजह से बच रहे थे सिद्दीकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी करीब महीने भर से बाबा सिद्दीकी पर हमले की ताक में थे. लेकिन बाबा सिद्दीकी ज्यादातर समय पर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच होते थे,ऐसे में ये आरोपी उनपर चाह कर भी हमला नहीं कर पाते थे.पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी लगातार बाबा सिद्दीकी का पीछा कर रहे थे. आरोपी इस फिराक में थे कि उन्हें कहीं वह अकेले या कम समर्थकों के साथ मिल जाएं.

पुलिस ने एक आरोपी को यूपी से किया गिरफ्तार

मुबंई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक और आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

बांद्रा में घर से दफ्तर के बीच की गई थी रेकी

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले उनकी रेकी की थी. इस दौरान वह बाबा सिद्दीकी के घर से निकलने के समय से लेकर अपने दफ्तर जाने के समय को खास तौर पर नोट करते थे. पुलिस को जांच में पता चला है कि जिस दिन आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उससे पहले भी वह बाबा सिद्दीकी की मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे.

शनिवार रात हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार की रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के ठीक बाहर हत्या कर दी थी. मुंबई पुलिस ने इस हत्याकांड के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था. पुलिस की जांच में पता चला है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्वनोई गिरोह का हाथ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *