खतरे में प्रियंका चोपड़ा के पति की जान, लाइव शो के दौरान किसी ने लेजर से साधा निशाना; पैनिक होकर स्टेज से भागे निक जोनस – देखें VIDEO

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस से शादी के बाद उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में और इजाफा होते देखने को मिला है। पूरी दुनिया में उनके गाने मशहूर हैं।

इन दिनों निक जोनस म्यूजिकल वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट पर हैं। वह अपने भाई केविन और जो जोनस के साथ अलग-अलग शहरों में जाकर टूर के दौरान अपने गाने गाकर लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पेरिस में उनका कॉन्सर्ट हुआ था, जिसके बाद अब प्राग (Prague) में उनके कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया था। मगर यहां बीच परफॉर्मेंस में ही वह स्टेज से भाग खड़े हुए।

निक जोनस पर साधा निशाना

सोशल मीडिया पर निक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की है। दरअसल, निक जोनस प्राग में केविन और जो के साथ लाइव शो में परफॉर्म कर रहे थे। तभी उस दौरान किसी ने उन पर लेजर से निशाना साधा। यह देखते ही निक पैनिक होकर स्टेज से भागने लगे।

घबराहट में स्टेज से भागे निक

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ से किसी ने निक पर लेजर लाइट शो की है। कभी उनके सिर को, तो कभी उनके चेहरे को निशाना बनाया जा रहा है। यह सब देखते ही निक घबरा गए। वह शो को बीच में छोड़कर तेजी से स्टेज से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने हाथ से शो रोकने का इशारा भी किया। जबकि, उनके साथ परफॉर्मेंस के लिए आए जो और केविन स्टेज पर ही खड़े रहे। उधर, बाद में सिक्योरिटी टीम ने उस व्यक्ति को बाहर किया, जिसने निक पर लेजर लाइट शो की थी।

फैंस को हुई चिंता

निक जोनस ने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद को सेफ कर लिया। लेकिन फैंस ने सिंगर के लिए चिंता जाहिर की है। एक ने कमेंट किया, ‘निक पर लेजर क्यों दिखाना है। जो मुझे समझ आया है, वह यह कि इस कारण शो को कुछ मिनटों के लिए रोक दिया गया, इसलिए उन्होंने टाइम आउट का सिग्नल दिया था। क्या लोगों में जरा भी तमीज नहीं है?’

एक अन्य ने लिखा, ‘डेंजर को बताने का इनका अपना एक साइन है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *