
Salim Khan Reaction On Death Threats: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दिन-दहाड़े हत्या किए जाने के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. बाबा सिद्दीकी के मर्डर के तार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है. इस बीच सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने इन दावों को खारिज किया है. सलीम खान ने लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिल रही धमकियों पर भी रिएक्ट किया है.
सलीम खान ने जान से मारने की धमकियों पर बात की. इस दौरान सलीम खान की आंखों में आंसू नजर आए. उन्होंने कहा- ‘आज सभी बातें निपटा दीजिए, बाद में मौका मिले ना मिले. लोगों ने इधर-उधर कह रखा है कि छोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं. कोई तो सक्सेसफुल होगा. मैं किसी से डरता नहीं हूं, मैं बहुत कंफर्टेबल हूं. कोई प्रॉब्लम नहीं है.’
पुलिस वाले जो कह रहे हैं वो आपको सुनना पड़ेगा…’
इस सवाल पर कि क्या किसी तरह की टेंशन है, सलीम खान ने कहा- ‘एक जो आजादी थी वो नहीं है, यहां नहीं जाना, वहां नहीं जाना. ये नहीं करना, वो नहीं करना. पुलिस वाले जो कह रहे हैं वो आपको सुनना पड़ेगा. उसमें ये तो नहीं करना है कि नहीं हम तो निकलेंगे. मैं बिल्कुल ठीक हूं. एक जमाने से हम जहां बैठते थे, पुलिस वाले कह रहे हैं वहीं नहीं बैठे, कोई कंपाउड के बाहर से फायरिंग कर सकता है. यहां बैठते तो कहते हैं यहां गोलियां चली हैं, तो यहां नहीं बैठे. तो ठीक है.’
बाबा सिद्दीकी की हत्या से सलमान खान का नहीं ताल्लुक
सलमान खान के पिता सलीम खान ने इस दौरान ये भी साफ किया बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान खान से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि उसका इससे कोई ताल्लुक है. बाबा सिद्दीकी का इससे क्या ताल्लुक हो सकता है.’