इंदौर में तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चियों को कुचल दिया।
इंदौर में सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने दो बच्चियों को कुचल दिया। दोनों बच्चियां घर के सामने रंगोली बना रही थी। घटना के बाद आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने कार को पलटा दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
एरोड्रम पुलिस के मुताबिक जय भवानी नगर में साेमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घटना हुई है। एक तेज रफ्तार कार ने 2 लड़कियो को चपेट में ले लिया। घायल बच्चियों की उम्र 8 और 12 साल है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को उपचार के लिए अलग अलग अस्पताल में भेजा गया है।
हादसे के बाद रहवासियों ने बच्चियों को कार से बाहर निकाला।
चाचा से मिलने आया था आरोपी
हुकुमचंद कॉलोनी में रहने वाला आयुष पुत्र राजकुमार प्रजाप्रत निवासी जय भवानी कार को चला रहा था। जय भवानी नगर में उसके चाचा की किराना दुकान है। आरोपी उनसे ही आया था।