पीएनबी धोखाधड़ी:पूर्व डिप्टी मैनेजर के खिलाफ 1 करोड़ की घूस का नया केस

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में मुख्य आरोपी और बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ सीबीआई ने घूसखोरी का नया मामला दर्ज किया है। पीएनबी में 13,000 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी का यह मामला हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी से जुड़ा है।

अधिकारियों के मुताबिक आरोप है कि शेट्टी ने ‘गीतांजलि जेम्स’ के लिए बैंक गारंटी की व्यवस्था कराने के लिए ऋषिका फाइनेंशियल्स से कथित तौर पर 1.08 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी। अधिकारियों ने बताया कि ऋषिका फाइनेंशियल्स के मालिक देबज्योति दत्ता विदेशी अनुदान बैंकों से ‘लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग'(एलओयूएस) के कोटेशन मुहैया कराते थे। उन्होंने कहा कि रिशिका फाइनेंशियल के मालिक देबज्योति दत्ता पर विदेशी बैंकों से लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के लिए क्वोट्स अरेंज करने का आरोप है. देबज्योति दत्ता द्वारा पुष्टि करने के बाद ही शेट्टी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी करता था.

सीबीआई ने दो हफ्ते पहले ही गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ नई चार्जशीट दाखिल की थी. अधिकारियों ने बताया कि आय से अधिक 2.63 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में उसकी पत्नी पर भी नया आरोपपत्र दायर किया गया है.

 

पत्नी पर भ्रष्टाचार के आरोप:-न्होंने बताया कि एजेंसी ने शेट्टी और इंडियन बैंक में लिपिक उसकी पत्नी आशा लता शेट्टी पर 2011-17 के दौरान 4.28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति इकट्ठा करने के भ्रष्टाचार के आरोप हैं. घोटाले का षड्यंत्र मुंबई में पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में रचा गया था जहां वह पदस्थ था.

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कुल संपत्तियों में से 2.63 करोड़ रूपये की संपत्ति के बारे में उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से 2.38 गुना अधिक है. उन्होंने कहा कि सीबीआई ने शेट्टी और मोदी-चोकसी के संबंधों की जांच की जिस दौरान उसे सेवानिवृत्त उप प्रबंधक की संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली.

सीबीआई ने आरोप लगाए कि छह वर्षों के दौरान की वास्तविक आय 72.52 लाख रुपये थी और शेट्टी दंपति एवं उनके परिवार के सदस्यों के पास मुंबई में फ्लैट के तौर पर संपत्ति थी. मुंबई में हाल में विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में एजेंसी ने कहा कि उन्होंने गोरेगांव में 46.62 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जबकि मुंबई और आसपास के विभिन्न इलाकों में तीन और फ्लैट के लिए अग्रिम बुकिंग राशि का भुगतान किया था.

इसके अलावा एजेंसी ने सावधि जमा, बैंक बैलेंस और रेकरिंग अकाउंट में 75 लाख रुपये से अधिक राशि का पता लगाया था. उन्होंने कहा कि निवेश, आय और खर्च की गणना करने के बाद सीबीआई ने पाया कि शेट्टी और उनकी पत्नी ने 2011-17 के दौरान 2.63 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति एकत्रित की.

उन्होंने कहा कि सीबीआई मोदी और चोकसी के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दायर कर चुकी है जिसमें शेट्टी की भूमिका के बारे में बताया गया है. शेट्टी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *