इंदौर। बीजेपी नेता के बेटे पर लव जिहाद का आरोप, हिंदू जागरण मंच के लोगों ने की शिकायत

बीजेपी नेता के बेटे पर लव जिहाद का आरोप लगा हैं।

इंदौर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी अल्पसंख्यक नेता के बेटे पर लव जिहाद का आरोप लगाया हैं। फरहान ने बताया कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने आया था।

यहां बीजेपी नेता और हिंदू मंच के पदाधिकारियों में कहासुनी हो गई, बाद में जागरण मंच के लोग अल्पसंख्यक नेता के बेटे को पकड़कर थाने ले गए। मामला गोम्मटगिरी का है। अरिहंत नगर में अल्पसंख्यक भाजपा नेता शरीफउद्दीन काजी के बेटे फरहान पर आरोप लगाते हुए हिंदू जागरण मंच के कन्नू मिश्रा ने कहा कि उसने रीवा की 24 साल की युवती को अपने साथ रखा हुआ था। इस दौरान राजू नाम का लड़का फरहान को वहां से लेकर जाने लगा,तब विवाद हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता फरहान को लेकर थाने चले गए।

सोशल मीडिया पर हुआ विवाद रात में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को लेकर राजू के भाई जो भाजपा आईटी सेल पदाधिकारी हैं, ने सोशल मीडिया पर गुंडा गर्दी को लेकर पोस्ट की। जिस पर मिश्रा ने आकाश विजयवर्गीय,एकलव्य गौड,अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य नेताओं को वाट्सएप पर मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने दोनों पक्षों से लिए आवेदन गांधी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लिया है। जिसमें हिंदू जागरण मंच के लोगों ने लव जेहाद को लेकर फरहान पर कार्रवाई करने की बात कही है। वही दूसरी तरफ फरहान की तरफ से झूठा आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में आवेदन दिया गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *