जाने सेहत के लिए विटामिन-सी क्यों है जरूरी?

विटामिन-सी हमारी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। इससे भरपूर चीजों के रोजाना सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन-सी के नियमित उपयोग से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो इस विटामिन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमें इस विटामिन को खाद्य पदार्थों के जरिए लेना होता है।

अगर शरीर में विटामिन-सी की कमी हो तो मसूड़ों में खून आना, हड्डियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा का रूखापन और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे निजात पाने के लिए जरूरी है कि आप वैसी चीजों का सेवन करें जो विटामिन-सी से भरपूर हों।

विटामिन-सी की कमी से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है और संक्रमण की संभावना तो ज्यादा रहती ही है। अगर आप विटामिन-सी की भरपूर मात्रा लेते हैं तो यह किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

विटामिन-सी आंखों के लिए लाभकारी होता है। इसके अलावा विटामिन-सी रक्त कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कम होता है। यह कोशिकाओं में खून के बहाव को सामान्य बनाए रखने में भी मदद करता है।

विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए आपको फल और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। पालक, टमाटर, मूली के पत्ते, हरा धनिया, कटहल आदि विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा फलों में केला, नारंगी, नींबू, अंगूर, संतरा में भी विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इन चीजों का नियमित रूप से सेवन स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *