आगरा: फ्लाईओवर से कूदने जा रहा था युवक पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने कि कोशिश, समय रहते पुलिस ने बहादुरी से बचाई जान

सुसाइड, हमेशा एक गलत विकल्प होता है। लेकिन जीवन से त्रस्त होने के बाद लोग अक्सर ऐसा कदम उठाते हैं, जो एक बड़ी गलती होती है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसे बचाने के लिए पुलिसवाला अपनी बहादुरी का परिचय देखता है।

 

आगरा: वजह कोई भी, लेकिन आत्महत्या हमेशा एक ऐसी चीज होती है, जिसे कभी जायज नहीं ठहराया जा सकता है। लेकिन जीवन से तंग होने पर कई बार लोग ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो बेहद ही गलत है। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसमें शख्स फ्लाईओवर पर चढ़ा होता है और कूदने की कोशिश में होता है।

मगर तभी एक पुलिसवाला फरिश्ता बनकर पीछे से आता है और आगे वह जो करता है, वह एक ‘वीरतापूर्ण’ कार्य कहा जाएगा। क्योंकि ऊंचाई पर चढ़े शख्स को इस तरह रेस्क्यू करना कोई छोटा काम नहीं होता। लेकिन फिर भी वह पुलिसवाला जिस बहादुरी से उसे बचाता है, सोशल मीडिया की जनता उसकी फैन हो गई है। जहां हर कोई नीचे से वीडियो बनाने में लगा होता है, वही पुलिसवाला हिम्मत का काम करता है।

नीचे उतर आ…

फ्लाईओवर से छलांग मारने के लिए चढ़े शख्स का नीचे मौजूद लोग वीडियो बना रहे होते हैं। साथ ही, उसे नीचे उतरने को कहते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों को ‘नीचे उतर आ, मत कर’ बोलते नजर आते हैं। लेकिन फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़े शख्स का इस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वह बंदा वहां से छलांग लगाने को बिल्कुल तैयार होता है।

मगर अचानक पीछे से एक पुलिसवाला आता है और उसे पीछे से पकड़कर फ्लाईओवर से नीचे उतार लेता है। इसी के साथ करीब 12 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है। वीडियो का पूरा मैटर पता लगने के बाद जहां एक तरफ यूजर्स कमेंट सेक्शन में बंदे की तरफदारी करते नजर आ रहे हैं। वही दूसरी ओर यूजर्स का कहना है कि कितनी भी बड़ी परेशानी हो, लेकिन सुसाइड करना गलत है!

फ्लाईओवर पर चढ़ा शख्स…

पत्नी से विवाद के बाद आगरा में एक युवक ने फ्लाईओवर से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया फर्रुखाबाद के युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। युवक फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया, जैसे तैसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीछे से दबोच कर बचा लिया है।

X पर @madanjournalist ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पत्नी से विवाद के बाद आगरा में एक युवक ने फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। फर्रुखाबाद के युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। युवक फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया, जैसे तैसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीछे से दबोच कर बचा लिया है।

पत्नी से परेशान था…

A young man, fed up with a family feud, was about to jump from a bridge in Agra when a policeman grabbed him from behind.

इस वीडियो को @gharkekalesh ने भी X पर पोस्ट किया है, जिस पर अच्छे व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आए है। इस पोस्ट को डेढ़ हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है, जबकि वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पुलिस का हीरो वाला काम…

फ्लाईओवर पर चढ़े शख्स की जान बचाने वाली आगरा पुलिस की लोग कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आगरा में पारिवारिक दबाव के कारण एक युवक की जान जाने वाली थी। शुक्र है कि एक तेज पुलिस अधिकारी ने उसे बचा लिया। दूसरे यूजर ने कहा कि पुलिस की वीरतापूर्ण कार्रवाई। ज्यादातर यूजर्स कमेंट सेक्शन में उस बंदे के इस कदम को उठाने के पीछे की मजबूरी के बारे में बात करते भी नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *