
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………..कार्तिक
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….चतुर्दशी
दोप 12.46 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.49.42 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.41.00 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………कृत्तिका
दुसरे दिन प्रातः 06.00 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………..परिघ
प्रातः 10.00 पर्यंत पश्चात शिव
करण…………………………..वणिज
दोप 12.46 पर्यंत पश्चात विष्टि
ऋतु………………………………शरद
दिन……………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
29 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………….1
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 11.53 से 12.36 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 04.16 से 05.36 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
05:56:39 08:14:59
धनु
08:14:59 10:19:56
मकर
10:19:56 12:02:34
कुम्भ
12:02:34 13:30:17
मीन
13:30:17 14:55:27
मेष
14:55:27 16:30:55
वृषभ
16:30:55 18:26:46
मिथुन
18:26:46 20:41:44
कर्क
20:41:44 23:02:27
सिंह
23:02:27 25:20:07
कन्या
25:20:07 27:36:47
तुला
27:36:47 29:56:39
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.12 से 09.33 तक चंचल
प्रात: 09.33 से 10.53 तक लाभ
प्रात: 10.53 से 12.14 तक अमृत
दोप. 01.34 से 02.55 तक शुभ
सायं 05.36 से 07.15 तक शुभ
संध्या 07.15 से 08.55 तक अमृत
रात्रि 08.55 से 10.34 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ मरीचाय नम:॥
संस्कृत सुभाषितानि :-
लब्धानामपि वित्तानां बोद्धव्यौ द्वावतिक्रमौ ।
अपात्रे प्रतिपत्तिश्च पात्रे चाप्रतिपादनम् ॥
अर्थात :-
वित्तवानों के हाथ से धन का दो तरीकों से दुरुपयोग होता है; कुपात्र को दान देकर, और सत्पात्र को न देकर ।
? आरोग्यं सलाह :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
7. शहद –
शहद में एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण दोनों होते हैं जो अपचन और अन्य विषाक्त भोजन के लक्षणों के इलाज के लिए प्रभावी हैं। एक प्राकृतिक उपचार के रूप में शहद अपने शुद्ध रूप में लिया जा सकता है या चाय में शामिल करके पिया जा सकता है। दिन में तीन बार शहद का एक चम्मच पेट की समस्या को ठीक करने के लिए चमत्कारी हो सकता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
विरोधी परास्त होंगे। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर होगा। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। आय में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। धन प्राप्ति के योग हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्ययवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। नई योजना बनेगी। रुके कार्य बनेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। शत्रु भय रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
वाणी पर नियंत्रण रखें। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मांगलिक आयोजन होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। आय बढ़ेगी। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राजकीय क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे जो आपको लाभ प्रदान करेंगे। चोट व रोग से बाधा संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। लेन-देन के विषय में विवाद हो सकता है। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग नहीं रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
उत्तम मनोबल से समस्याओं का हल निकलेगा। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहना चाहिए। रोग व भय का माहौल बन सकता है। दांपत्य जीवन शुभतापूर्ण रहेगा। लापरवाही की प्रवृत्ति का त्याग करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय सामान्य रहेगा। कार्य निर्णय बहुत ही शांति से विचार करके करना चाहिए। भागदौड़ रहेगी। शोक संदेश मिल सकता है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यर्थ के कार्यों से तनाव की पूर्ण संभावना रह सकती है। विवाद से क्लेश होगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अर्थ संबंधी काम होंगे। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। चिंता रहेगी। संतान पर नजर रखें। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 29 नवंबर 2020 रविवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:42 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:58 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । कृतिका नक्षत्र अगले दिन प्रातः 05:56 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चन्द्रमा मेष राशि मे प्रातः 10:04 बजे तक भ्रमण करते हुए वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल सायं 04:14 से 05:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:49 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दलिया का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपका मन काफी चंचल रहेगा जिसके कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी । जिससे कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं हो पाएगा । प्रतिस्पर्धियों का सामना करने के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी ।
वृषभ :~ आज आप पूरी तरह से स्थिर होकर काम करे नहीं तो अच्छे अवसर हाथ से जा सकते हैं । आज समाधानकारी व्यवहार अपनाए । प्रतिस्पर्धियों को परास्त करेंगे ।
मिथुन :~ आज आर्थिक दृष्टि से लाभदायक होगा । शारीरिक और मानसिक ताजगी और प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । आपके मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को खत्म करें ।
कर्क :~ आज आपके मन में खिन्नता और भय रहेगा । मन में दुविधाएं रहेगीं जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें । वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है । मानहानि हो सकती है अतः सावधान रहें । गलतफहमी दूर करने से मानसिक शांति मिलेगी ।
सिंह :~ आज व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी । कोई शुभ प्रसंग हो सकता है । वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा तथा पत्नी का सहयोग मिलेगा । नई वस्तुओं की खरीदारी के लिए आज का दिन उत्तम है ।
कन्या :~ व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज लाभ होगा । उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी जिससे पदोन्नति होने के अवसर मिलेगें । व्यावसायिक कार्य से बाहर जा सकते है ।
तुला :~ आज आप नए काम की शुरुआत की कोशिश करेगें । बौद्धिक कार्यों और साहित्य लेखन में सक्रिय रहेगें । आपके सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । संतान की चिंता सताएगी । आज किसी भी चर्चा या वाद – विवाद में नहीं पडे ।
वृश्चिक :~ कफ , सांस या पेट की परेशानी हो सकती है । क्रोध पर नियंत्रण रखें । किसी भी अनैतिक काम तथा सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा मुसीबत में पड सकते हैं । पानी से बचे । आज अधिक खर्च करेगें ।
धनु :~ आज का दिन सुख- शांति और आनंद से बितेगा । मित्रों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे । आज विचार स्थिर नहीं रहेगें । भागीदारी में लाभ होगा । सार्वजनिक जीवन में मान – सम्मान मिलेगा ।
मकर :~ आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश , कीर्ति के साथ आनंद की प्राप्ति होगी । परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा । व्यापार के विकास के लिए लाभदायक होगा । कानूनी मामलों में आज दखल नहीं करे ।
कुंभ :~ वैचारिक रुप से काफी व्यग्र रहने से कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना हितकर होगा । निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने से काफी निराशा होगी । मन अशांत रहेगा । पेट – दर्द से परेशानी रहेगी ।
मीन :~ आज ताजगी और स्फूर्ति नही रहेगी । रिश्तेदारों तथा मित्रों से वाद – विवाद होगा । कई परेशानियां तथा विरोधी परिस्थियों के कारण आपका शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है । किसी भी तरह के दस्तावेज को करने में सावधानी रखें । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।