
इंदौर के कनाडिया में रक्तरंजित घटना सामने आई है। 37 वर्षीय चिराग पिता देवेंद्र निवासी मिलन हाइट्स बिचौली की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, हत्या की वजह आपसी पार्टनरशिप विवाद है। बताया जाता है कि हत्या करने वाला विवेक जैन जो बख्तावर रामनगर का रहने वाला है। कनाडिया में हत्या और अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
इंदौर के कनाडिया क्षेत्र में शनिवार सुबह उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई हुई थीं। बेटा घर में सो रहा था।
वारदात मिलन हाइट्स अपार्टमेंट में हुई, जहां खून देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बिजनेस पार्टनर से पिछले कुछ समय से विवाद एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, मिलन हाइट्स के फ्लैट नंबर 806 में बिजनेसमैन चिराग जैन अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी सांवेर रोड पर पाइप की फैक्ट्री है। तिलक नगर में रहने वाले बिजनेस पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा।
पार्टनर विवेक जैन से पिछले कुछ समय से चिराग का विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बात करने के बहाने चिराग के घर पहुंचा।
घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार किए घर में चिराग और विवेक के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने घर में रखा चाकू उठाकर चिराग पर कई वार कर दिए। हमले में चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक मौके से भाग निकला।
कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि घर का गेट खुला हुआ है और अंदर खून फैला हुआ है। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी