भारत की पहली सी प्लेन सेवा को अस्थायी तौर पर बंद किया गया, पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन,जानिए क्यों?

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जन्म तिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया से साबरमति एयरोड्रोम्स के लिए जिस सीप्लेन सेवा की शुरुआत की थी उसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. सी प्लेन के रखरखाव संबंधी दिक्कतों के बाद इस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है. 19 सीटर सी प्लेन को मालदीव वापस भेज दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने 31 अक्टूबर को सी प्लेन सेवा की शुरुआत की थी:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 145वीं जयंती के मौके पर 31 अक्टूबर को भारत के पहले सी-प्लेन सेवा का उद्घाटन किया था। केवड़िया में हुए एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से साबरमती नदी तक चलने वाले इस सी-प्लेन सेवा की शुरुआत की थी।

1500 रुपये है न्यूनतम किराया:-औपचारिक रूप से सी प्लेन सेवा की शुरुआत 1 नवंबर से हुई थी। केवड़‍िया और अहमदाबाद में वाटरड्रोम पर भी इसके टिकट की व्‍यवस्‍था की गई है। फिलहाल एक व्‍यक्ति के लिए न्‍यूनतम 1,500 रुपये किराया देना पड़ता है। किराया तय सीटों के कोटा के हिसाब से होता है। अधिकतम किराया 4,800 रुपये प्रति व्‍यक्ति रखा गया है।

 

अहमदाबाद में देश की पहली सी प्लेन सेवा शुरू की गई थी:-साबरमती रिवरफ्रंट से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक सी प्लेन सर्विस देश की पहली ऐसी सर्विस है। इसे सरकार ने उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया था। इस सर्विस का संचालन स्पाइसजेट कंपनी कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *