
उल्कापिंड के अक्सर धरती के पास से गुजरने की घटनाएं सामने आती रहती है. इस बार 29 नवंबर को भी ऐसी ही घटना होने जा रही है. बुर्ज खलीफा के जितने बड़ा धरती की ओर बढ़ रहा है. यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से बढ़ रहा है, लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा. फिलहाल इसकी रफ्तार 90000 किमी प्रति घंटा है.बता दें कि नासा बहुत लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है।
बुर्ज खलीफा के लगभग बराबर है आकार:-इस उल्कापिंड को 153201 2000 WO107 नाम दिया गया है। इसकी ऊंचाई 820 मीटर है, जबकि बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 829 मीटर है। मिसाइल की औसत गति 4000 किमी प्रति घंटा होती है, वहीं इस उल्कापिंड की गति इससे बहुत अधिक है। नासा ने इसे नियर अर्थ ऑब्जेक्ट की श्रेणी में रखा है यानी यह धरती के करीब से जरूर गुजरेगा।
टकराने की आशंका :-लेकिन इस बात की जरा भी आशंका नहीं है कि यह धरती से टकराएगा। इस तरह से नासा के खगोलशास्त्रियों समेत दुनिया के सभी अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने एक बार फिर राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि इस साल कई खतरनाक धुमकेतू धरती के करीब से गुजर चुके हैं। गनीमत यह रही कि कोई धरती से टकराया नहीं। हाल के वर्षों में भारत के अलग अलग इलाकों में अजीब घटनाएं घटी हैं, जिन्हें उल्कापिंड से जोड़कर देखा जा रहा है।