ममता कुलकर्णी ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दी है. उन्होंने कहा है कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं था और मुंबई में धमाके उन्होंने नहीं किए. ये बयान चर्चा में है.

अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी का एक बयान चर्चा में है. उन्होंने कहा है कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं था, उन्होंने बम ब्लास्ट नहीं किया. वो टेररिस्ट नहीं हैं. उन्होंने मुंबई में कभी ब्लास्ट नहीं किया. हालांकि ममता ने ये भी साफ किया कि वह दाऊद से कभी नहीं मिलीं. ये बयान ममता ने यूपी के गोरखपुर में दिया. उन्होंने एक वार्ता में दाऊद इब्राहिम को क्लीन चिट दे दी.