
हम जब किसी के भी घर पर जाते हैं तो हमें लगभग एक चीज कॉमन देखने को मिल जाती है, और वो है तुलसी का पौधा। लोग अपने-अपने घरों में तुलसी का पौधा लगाते हैं और साथ ही उसके सामने दीया वगैरह जलाकर उसकी पूजा भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि, इंसानी शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। लंबे समय से तुलसी का उपयोग आयुर्वेदिक की दवाइयां बनाने में किया जा रहा है।
तुलसी जल जरूर पिएं:-पानी हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। हम अगर पानी पीना छोड़ दें तो हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन अगर आप इसी पानी में तुलसी के पत्ते मिलाकर पीते हैं, तो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में तुलसी के पत्ते काफी मदद कर सकते हैं।
आपको करना ये है कि गैस पर एक पैन के अंदर अपने पीने के अनुसार पानी को गर्म करें, और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। इसके बाद इस पानी को दिन में एक या दो बार पिएं। इससे आपका शरीर भी काफी हेल्दी रहेगा।
तुलसी की पत्तियां चबाएं:-मौसम बदलते ही बीमारी होना, सर्दी और खांसी होना तो आम बात है। ऐसे में हम डॉक्टर के पास जाकर कई तरह की दवाइंया लाते हैं, लेकिन कई बार ये दवाइंया भी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती। ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं, लेकिन तुलसी के पत्ते आपकी इसमें काफी मदद कर सकते हैं। तुलसी में यूजेनॉल मौजूद होते हैं जो सर्दी, खांसी में काफी मदद करता है। इसलिए आपको रोज नियमित रूप में तुलसी के पत्तों को मुंह में रखकर चबाना चाहिए। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
तुलसी की चाय देगी फायदा:-आमतौर पर हम भारतीय चाय पीने के काफी शौकीन होते हैं, ऐसे में दिनभर में तीन-चार चाय होना तो आम बात हो जाती है। लेकिन अगर हम अपनी चाय में तुलसी के पत्तों का उपयोग करने लगें, तो ये चाय हमें काफी फायदा भी दे सकती है।
तुलसी की पत्तियों को चाय में मिलाने से एक तो चाय को नया स्वाद मिलता है, और दूसरा सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी तुलसी काफी फायदेमंद है। आप जब चाय बनाए तो उसमें पांच-सात तुलसी के पत्ते डाल लें, और फिर देखिए कैसे आपकी बॉडी में दिनभर उर्जा रहती है।
दिल से लेकर इन बीमारियों में काम करेगी तुलसी:-आज के दौर में हर एक दूसरे व्यक्ति को कई खतरनाक बीमारियां हैं, जिनमें तुलसी हमारी काफी मदद कर सकती है। तुलसी में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे हृदय बीमारी के खतरे को कम करने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा अगर आप यकृत, फेफड़ों और त्वचा के कैंसर से जूझ रहे हैं, तो इसमें तुलसी आपकी मदद कर सकती है। तुलसी के पत्तों में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो इन बीमारियों को रोकने के लिए जाने जाते हैं।