कोल्हापुर में भटका तेंदुआ कॉलेज और महावितरण परिसर में घुसा; रॉड-डंडे लेकर पहुंचे पुलिसवालों पर रेस्क्यू के दौरान किया उग्र पलटवार—दो अधिकारी घायल, लाइव वीडियो वायरल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित नगला पार्क में एक तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था। लेकिन रेस्क्यू के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथ में लाठी ले रखी थी, ऐसे में पकड़ने के दौरान तेंदुए ने पुलिस अधिकारियों पर हमला कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिसवालों की बहादुरी और तेंदुए के अटैक की कई क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तेंदुए के हमले का वायरल वीडियो

पुलिस का एक ग्रुप हाथ में लाठी और रॉड लेकर तेंदुए को घेरने की कोशिश करता है। लेकिन जंगली जानवर ऐसी स्थिति में फंसने के चलते अटैकिंग मोड में आ जाता है। यह घटना शहर के बीचोबीच स्थित महावितरण MSEB के मुख्य कार्यालय के पास हुई, जहां यह बड़ा तेंदुए एक आबादी वाले कॉमर्शियल जोन में घुस आया है। वह भटका हुआ था, ऐसे में पुलिसवाले उसे रेस्क्यू करने में लग गए।

पकड़ने में तेंदुए ने कर दिया हमला…

तेंदुए को पकड़ने की इंटरनेट पर दो वीडियो वायरल है। एक में कुछ पुलिसकर्मी भागते हुए नजर आते हैं, तो वहीं उनके साथी पर तेंदुआ झपट्टा मारता देखा जाता है। तेंदुए के हमले से पुलिसकर्मी जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद लोग डरकर कमरे में चले जाते हैं। जबकि दूसरी वीडियो छत से बनाई गई है, जिसमें पुलिसकर्मी तेंदुए को पूरा जोर लगाकर रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

X पर @imvivekgupta नाम के यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक।कॉलेज में तेंदुए की होने की जानकारी के बाद जब वहां पुलिस पहुंची तो तेंदुए ने पुलिस वालो पर ही हमला कर दिया। तेंदुए की तलाश जारी है। हालांकि, यह वीडियो खबर लिखे जाने से करीब 3 घंटे पहले अपलोड की गई थी। जिसके बाद इस रेस्क्यू से संबंधित एक और और वीडियो वायरल हो रही है।

तेंदुए का हमले का लाइव वीडियो…

@nareshsinh_007 नाम की यूजर ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कॉलेज में घुसा तेंदुआ। जब वहां पुलिस पहुंची तो तेंदुए ने पुलिस वालो पर ही हमला कर दिया। तेंदुए के हमले का लाइव वीडियो।
https://twitter.com/i/status/1988177600980939156
 अनुसार, अधिकारी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए तेंदुए को लात मारी और रॉड से उसे भगाया। वन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अभियान के दौरान एक पुलिस अधिकारी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *