मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी के बीच निर्वाचन सुपरवाइजर अंतिम दुबे का वेंडरों संग पार्टी व डांस वीडियो वायरल; कलेक्टर ने लिया संज्ञान, शो-कॉज नोटिस जारी कर जांच के निर्देश”

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे राष्ट्रीय और महत्वपूर्ण काम में देरी से पत्रक मिलने के कारण इंदौर जिला पिछड़ा हुआ है। ऐसे में जहां एक ओर सभी बीएलओ पूरी तरह इसी काम में जुटे हैं। वही निर्वाचन सुपरवाइजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसमें वेंडरों के साथ एक फॉर्म हाउस पर पार्टी मनाते नजर आ रहे हैं। मामला कलेक्टर शिवम वर्मा के संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि SIR जैसे महत्वपूर्ण का काम में अगर अवकाश लेकर ऐसी पार्टी की जा रही है तो मामला गंभीर है। इसमें शोकॉज नोटिस जारी किया जा रहा है और जांच होगी।

सुपरवाइजर अंतिम दुबे का वेंडरों संग डांस करते वीडियो वायरल

वीडियो में सुपरवाइजर अंतिम दुबे डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि वे खुद ही वेंडरों के साथ ऐसी पार्टी करेंगे तो सख्ती से काम कैसे करवा सकेंगे। अहम यह कि इंदौर में वेंडर भरत सिंह के पास पत्रक की छपाई का जिम्मा था। इस पार्टी में वेंडर यशवंत, राकेश जोशी, भरत सिंह भी मदमस्त होकर नजर आ रहे हैं। इसे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

सुपरवाइजर अंतिम दुबे का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कलेक्टर बोले- जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह सुपरवाइजर और वेंडरों का व्यक्तिगत मामला है लेकिन कुछ लोगों का दावा है कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण काम के बीच अंतिम दुबे अ‌वकाश पर हैं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में सुपरवाइजर का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *