छतरपुर में खाद संकट के बीच छात्रा को नायब तहसीलदार का थप्पड़; ब्लैक मार्केटिंग के आरोप व वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण, विवाद के बीच स्वास्थ्य बिगड़ा

मध्य प्रदेश में जारी खाद संकट के बीच छतरपुर से एक ताजा मामला सामने आया है। खाद के लिए लाइन में खड़ी छात्रा को नायब तहसीलदार नीतू सिंघई ने थप्पड़ मारा है। मामले का वीडियो भी सामने आया है। देर शाम कलेक्टर ने नीतू सिंघई को नोटिस जारी जवाब तलब किया है। चलिए बता रहे हैं पूरा घटनाक्रम।

नायब तहसीलदार ने छात्रा को मारा थप्पड़

खाद लेने पहुंची एक किसान की बेटी को नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई ने थप्पड़ मार दिया। युवती का आरोप है कि उसने सिंघई से कहा कि वह दो महीने से खाद लेने आ रही है, लेकिन उर्वरक नहीं मिल रहा है। इस पर सिंघई ने कहा कि महिलाओं को टोकन नहीं मिलेंगे, केवल पुरुषों को ही मिलेंगे। दोबारा टोकन मांगा तो तहसीलदार ने थप्पड़ मार दिया। मामले में अब कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को नोटिस थमा दिया है

खाद की कालाबाजारी करने का आरोप
पीड़ित गुड़िया पटेल ने आरोप लगाया कि सरकारी समिति के गोदाम में 15 ट्रक खाद रखी हुई है, लेकिन उसे ब्लैक में बेचा जा रहा है। उसने नायब तहसीलदार पर भी मिलीभगत और कमीशन लेकर खाद की कालाबाजारी करवाने का आरोप लगाया। गुड़िया ने कहा कि लगभग 250 महिलाएं रात 2 बजे से खाद के लिए लाइन में खड़ी हैं, लेकिन किसी को खाद नहीं मिल रहा है। गुड़िया के अनुसार, टोकन चार-चार दिन तक बांटे जा रहे हैं, लेकिन पैसे देने के बाद भी खाद नहीं मिल रहा है। यह कैसा नियम है। तहसीलदार को थप्पड़ मारने का परिणाम भुगतना पड़ेगा।

लोग मानने को तैयार नहीं- नायब तहसीलदार
उधर, ऋतु सिंघई ने कहा है कि लोग मानने को तैयार नहीं हैं। नियमों को नहीं मानते हैं। देखिए लाइन में खड़े लोग चढ़े जा रहे हैं, दुपट्टे खींच रहे, हमारी ही कॉलर को खींच रहे हैं। लोगों को समस्या न हो, किसी को परेशानी न हो। इसके लिए हम लोगों ने व्यवस्था बनाई है पर उस व्यवस्था को कोई मान नहीं रहा है। कारण बताओ नोटिस जारी
विवाद को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शासकीय सेवा अनुरूप कर्तव्य निर्वहन आचरण में लापरवाही बरतने के संबंध में नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई सौरा मंडल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा है कि नायब तहसीलदार का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। मामले में आज ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का कहा गया है। जवाब समय सीमा में एवं संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी

अचानक तबीयत बिगड़ी
थप्पड़ कांड वाली छतरपुर की नायब तहसीलदार ऋतु सिंघई की अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी है। बताया गया कि पिछले कई दिनों से किसानों को खाद वितरण में कार्य कर रही थीं। आज सटई रोड पर खाद्य वितरण के दौरान किसानों से विवाद के कारण दिन भर मामला चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *