टेस्ला ने शुक्रवार को अपने Model 3 का नया और कम कीमत वाला वेरिएंट यूरोप में लॉन्च कर दिया. यह लॉन्च अमेरिका में पेश किए जाने के लगभग दो महीने बाद हुआ है. कंपनी का उद्देश्य बढ़ते मुकाबले और घटती मांग के बीच अपनी बिक्री को बढ़ावा देना है

. यूरोप में इस समय टेस्ला की मांग धीमी पड़ रही है. नए Model Y लाइनअप के बावजूद इस साल कंपनी की नई रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट आई है. कई ग्राहक अब वोल्क्सवैगन ID.3 और चीन की BYD Atto 3 जैसी प्रतिद्वंदी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जा रहे हैं.
नए Model 3 की खूबियां
नया Model 3 जिसे टेस्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कम खर्च में चलने वाली कार बताया है कुछ प्रीमियम फीचर्स और फिनिशिंग हटाकर लाया गया है, लेकिन यह 300 मील (480 किमी) से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देता है. इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है.