
सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में ठंड की वजह से बीमार होने का खतरा अधिक रहता है। ठंड की वजह से सर्दी- जुकाम होना आम बात है। काली मिर्च के सेवन से सर्दी- जुकाम से भी छुटकारा मिल सकता है। सर्दियों में काली मिर्च का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको काली मिर्च के फायदे बताएंगे। सर्दियों में डाइट में काली मिर्च को जरूर शामिल करें।
फेफड़ों के लिए फायदेमंद
काली मिर्च का सेवन फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों में फेफड़ों और सांस नलियों में संक्रमण होने पर काली मिर्च और पुदीने की चाय का सेवन करें।
गैस की समस्या दूर होगी
गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी आप काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। गैस की समस्या को दूर करने के लिए एक कप पानी में आधा नीबू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर व आधा चम्मच काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें।
दांतों के लिए फायदेमंद
काली मिर्च और नमक को साथ में मिलाकर दांतों में लगाने से दांतों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पायरिया के मरीजों के लिए काली मिर्च काफी फायदेमंद होती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
काली मिर्च आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आंखों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए काली मिर्च को पीस लें और उसके पाउडर को देशी घी के साथ मिलाकर सेवन करें।