दिलनूर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें 5 जनवरी को एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए थे, लेकिन उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। अगले दिन, 6 जनवरी को, उन्हें एक दूसरे विदेशी नंबर से कॉल आया। जब दिलनूर ने फोन उठाया, तो उन्हें बातचीत संदिग्ध लगी और उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। कॉल कटने के कुछ ही देर बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें फिरौती की धमकी दी गई थी। ऑडियो संदेश में, कॉल करने वाले ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो बी प्राक को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इस धमकी भरे कॉल और फिरौती की मांग के बाद, पंजाबी सिंगर दिलनूर ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएसपी मोहाली ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए कॉल के स्रोत और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।