दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के एक लाख से भी ज्यादा सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसका असर अब शहरों की सड़कों पर दिखने लगा है। भोपाल में दो दिन से कचरा नहीं उठने के कारण सड़कें, बाजार और गली-मोहल्ले गंदगी से भर गए हैं। कई जगह डस्टबिन से कचरा बाहर फैल रहा है।
गुरुवार को भी भोपाल समेत कई शहरों में सफाई नहीं हुई। सिंरोज विधायक ने सड़कों की खुद सफाई की।
सिरोंज में हालात ऐसे बने कि विधायक उमाकांत शर्मा बुधवार रात खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने करीब दो घंटे तक झाड़ू लगाकर सफाई की। सफाईकर्मी सैलरी बढ़ावे, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, पति या पत्नी की मुत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति और न्यूनतम वेतन 25 हजार रुपए तय करने की मांग कर रहे हैं।