इंदौर पुलिस का खुलासा: इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियां कराने वाला अंतरराज्यीय एमडी तस्कर अबान शकील गिरफ्तार, युवतियों को पैडलर बनाकर 5 राज्यों में सप्लाई

इंदौर पुलिस की गिरफ्त में आया अबान शकील गोवा, इंदौर, मुंबई और दिल्ली में एमडी ड्रग की सप्लाई में करता था। उसके गिरोह में दो युवतियां सक्रिय रूप से पैडलर के तौर पर काम कर रही थीं। युवतियों पर शक आसानी से नहीं होता था। लिहाजा, अबान और उसका साथी बाबा शर्मा लड़कियों को मोटे कमीशन और ड्रग की फ्री खुराक का लालच देकर तस्करी के काम में जोड़ लेते थे।

अबान की निशानदेही पर दो युवतियों सहित बाबा शर्मा की भी गिरफ्तारी की गई है। इंदौर पुलिस की जांच में साफ हुआ कि अबान और बाबा शर्मा अंतरराज्यीय एमडी तस्कर गिरोह का हिस्सा हैं। चार से पांच राज्यों में सक्रिय रूप से तस्करी का काम कर रहे थे।

जांच में यह भी साफ हो चुका है कि इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में बाबा शर्मा, अलीशा मसीह और नेहा तीनों आरोपी इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। इन तीनों ने कई बड़ी पार्टीज ऑर्गनाइज की हैं, जिसमें एंट्री फीस 10 से 15 हजार रुपए तक होती थी। यहां रईसजादों को ड्रग खपाने का काम किया जाता था।

पार्टी कल्चर के नाम पर नशे का आदी बनाया जाता था

अबान शकील भोपाल में कोहेफिजा इलाके के इसी घर में रहता है।

अब तक कुल चार गिरफ्तारी हो चुकी

एमडी ड्रग की तस्करी करने वाले अबान गिरोह के 3 और तस्करों को इंदौर के कनाड़िया, मुंबई और देवास से गिरफ्तार किया गया है। एमडी तस्करी मामले में अंतरराज्यीय तस्कर वैभव उर्फ बाबा ने अबान और युवतियों के साथ गिरोह बनाकर ड्रग्स तस्करी की बात स्वीकार कर ली है।

10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से सप्लाई

उसने पुलिस को बताया कि गोवा सहित कई अन्य प्रदेशों के पब बार और क्लब में 10 हजार रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स की सप्लाई करते थे। अब पुलिस आरोपियों से एमडी ड्रग्स की सप्लाई के सोर्स के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

अबान शकील को भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन से हटाया

अबान शकील का नाम ड्रग तस्करी में आने के बाद भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) ने उसे अपनी प्रारंभिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। बीडीसीए ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। अबान बीडीसीए में आजीवन सदस्य भी था। अबान कोहेफिजा इलाके में स्थित सैफिया कॉलेज मैदान में आधा एकड़ में बनी करोड़ों रुपए कीमत की कोठी में रहता है।

उसके घर के पोर्च में लग्जरी कारें खड़ी रहती हैं। सेंट माइकल स्कूल चलाने में उसकी बहन भी सहयोगी है। पुराने भोपाल का रहने वाला अबान आमतौर पर नए भोपाल के क्लब और लाउंज में उठता-बैठता था। अबान के पिता भी एक नामी बॉडी बिल्डर रहे हैं।

15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिना नंबर की इको स्पोर्ट्स कार, थार और एसयूवी जब्त

इंदौर के कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 37/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अब तक आरोपियों से कुल 15.95 ग्राम एमडी ड्रग्स, बिना नंबर की इको स्पोर्ट्स कार, थार और एक एसयूवी भी जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *