
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इन्दौर पधारें
इन्दौर। आज केंद्रीय कैबिनेट सूचना एवं प्रसारण, वन और पर्यावरण, भारी उद्योग एवं लोक उद्यम विभाग के मंत्री प्रकाश जावड़ेकर निजी प्रवास पर इन्दौर पधारे। वे यहां विजय दीक्षित के निवास पर पहुंच कर उनके सुपुत्र एवं पुत्रवधू नवविवाहित दंपति तनुज दीक्षित एवं डॉ. चेतना दीक्षित को आशीर्वाद दिया, साथ ही पूरे दीक्षित परिवार को बधाई और शुभकामनाए प्रेषित करी। इस मौक़े पर श्रीमती प्रिया दीक्षित एवं प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तेजन दीक्षित भी साथ थे। पश्चात श्री जावड़ेकर ने रेसीडेंसी पर कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से नगर निगम एवं शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा भी करी। इस दौरान इन्दौर के सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहें।