आइए जानें वर्ष 2021 की शुरुवात किस नक्षत्र और योग से हो रही है

?आइए जानें वर्ष 2021 की शुरुवात किस नक्षत्र और योग से हो रही है?

शुरू होने वाले साल 2021 की शुरुआत शुक्रवार के दिन से हो रही है। इस नए साल का पहला ही दिन महा शुभ रहने वाला है। दिन शुक्रवार जो कि धन – धान्य की देवी महालक्ष्मी होने के साथ ही पुष्य नक्षत्र और बुधादित्य योग का बेहद महा शुभ संयोग भी है। पुष्य नक्षत्र योग इस साल 2020 के अंतिम दिन गुरुवार शाम 7.50 बजे से शुरू हो जाएगा । इस दिन पुष्य व बुधादित्य दोनों योग के फलस्वरूप किए गए कार्यों में शुभता और सफलता दोनों ही मिलेगी। इस दिन पुष्य योग होने पर ज्वेलरी, भूमि, भवन, वाहन व वस्त्रों की खरीदी करना भी समृद्धिदायी रहेगा। वहीं अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2021 का कुल योग पांच है जो कि बुध का है। इसमें दो चंद्रमा, एक ब्रम्हा और एक सूर्य है। जो अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक है। निसंदेह नए साल में नए परिवर्तन और नया विकास देखने को मिलेगा। मई के पश्चात भारत के लिए बहुत ही सुखद एवम शुभ योगों रहे है। 13 अप्रैल 2021 से नया संवत 2078 प्रारंभ होगा, जो एक अप्रैल 2022 में समाप्त होगा। इस वर्ष के राजा और मंत्री दोनों ही मंगल होंगे, अर्थात 2021 में मंगल ही मंगल होगा। संवत्सर का नाम आनंद नामक है। इसके अलावा ३१दिसंबर की रात्रि से एक जनवरी सूर्योदय तक अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। इसके साथ ही दूसरा शुभ संयोग गुरु पुष्प योग और सर्वार्थ सिद्घि योग भी बन रहा है। गुरु पुष्प योग में भगवान सूर्य की पूजा करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साल के पहले दिन पुष्य नक्षत्र योग में खरमास के बावजूद अभिजीत मुहूर्त में मंगल कार्य कर सकते हैं। इस दिन खरीद करना भी शुभ व समृद्धिदायक रहेगा। पुष्य और अभिजीत मुहूर्त दोनों के संयोग में की गई खरीदी व अन्य शुभ कार्य सकारात्मक एवम शुभता परिणाम देने वाले होंगे। कुल मिलाकर अंग्रेजी नववर्ष का आगाज़ बेहद ही शुभमय और मंगलमय है।

पण्डित राजेश शर्मा, इंदौर
?फाउंडर – रियल हैप्पीनेस?
?अंक ज्योतिष ।
?मैनेजमेंट, हैप्पीनेस, मोटीवेशन, वास्तु एवम फैमिली गुरू।
? औरा, कलर, पिरामिड,
क्रिस्टल, हकीक, एंजेल , फेंग शुई एवम सिग्नेचर एक्सपर्ट एवम थेरेपिस्ट ।
?रत्न विशेषज्ञ।
मोबाइल -9009977999

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *