इंदौर के भंवरकुआं आईटी पार्क के पास चलती रेनॉल्ट ट्राइबर में धुआं उठा, 4 धमाकों के बाद लगी आग; तीन बच्चों समेत 5 लोगों ने कूदकर बचाई जान, 4 हजार लीटर पानी से आग पर काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

इंदौर के भंवरकुआं इलाके के आईटी पार्क के पास एक कार में आग लग गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। चार हजार लीटर पानी डालने के बाद उस पर काबू कर लिया गया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है।

फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष कुमार दुबे के मुताबिक, घटना इंपीटस कंपनी की बिल्डिंग के सामने की है। आग लगने के बाद 3 से 4 धमाके भी हुए। कार में तीन बच्चे सहित पांच लोग सवार थे। बोनट से जब धुआं निकला तो सभी तुरंत बाहर निकल आए। आग लगने के दौरान एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया था।

देखिए हादसे की तस्वीरें

भंवरकुआं इलाके में आईटी पार्क के पास कार में आग लग गई

आग लगते ही कार सवार सभी पांच लोग बाहर आ गए।

कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई।

मालिक ने कहा- 4 से 5 साल पुरानी थी कार कार मालिक नरेश पिता राम शंकर ने बताया कि मेरे पास रेनॉल्ट ट्राइबर कार है, जो 4 से 5 साल पुरानी थी। मैं पालदा रोड पर रहता हूं। शाम को परिवार के साथ वापस पालदा की तरफ आ रहा था, तभी चलती कार में आग लग गई। मैंने तुरंत परिवार को उतार लिया। आग का कारण शॉर्ट-शर्किट हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *